असम के कामरूप जिले में स्थित डिगारू रेलवे स्टेशन पर आज सुबह (11 नवंबर 2026) कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 13125) पटरी से उतर गई। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) के अनुसार, इस हादसे में ट्रेन का इंजन और 5 डिब्बे पटरी से उतरे हैं, लेकिन किसी की जान जाने की खबर नहीं है।यह दुर्घटना बुधवार सुबह करीब 6:54 बजे गुवाहाटी के बाहरी इलाके में स्थित डिगारू रेलवे स्टेशन पर हुई। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के बयान के मुताबिक, स्टेशन पर एक दूसरी ट्रेन को रास्ता देने के लिए इस ट्रेन को लूप लाइन पर रोका जा रहा था। इस दौरान गति नियंत्रित न हो पाने के कारण ट्रेन बैरिकेड्स से टकरा गई और पटरी से उतर गई.असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और केवल चार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को इलाज के लिए सोनापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है, हालांकि कुछ स्थानीय रिपोर्टों में घायलों की संख्या अधिक बताई जा रही है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए एक्स पर लिखा,इतना बड़ा रेल हादसा हो गया, लेकिन सरकार हर बार की तरह जिम्मेदारी से भाग रही है और बहाने ढूंढ रही है।आए दिन देश में रेल दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लोगों की जान जाती है, लेकिन रेल मंत्री इन्हें ‘छोटी-छोटी’ घटनाएं बताकर…पल्ला झाड़ लेते हैं।




