पलामू: लक्ष्मी पूजा विसर्जन के दौरान हुई हिंसक,8 अभियुक्त गिरफ्तार

0
Palamu police

पलामू: पलामू पुलिस ने रेहला थाना क्षेत्र के रक्साहा गांव में लक्ष्मी पूजा विसर्जन के दौरान हुई हिंसक झड़प और पुलिस बल पर हमले के मामले में 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 9 नवंबर की शाम रक्साहा गांव में लक्ष्मी पूजा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और हिंसक झड़प शुरू हुई। सूचना मिलने पर रेहला थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ और विश्रामपुर एसडीपीओ चिरंजीवी मंडल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां मौजूद 200-300 लोगों की भीड़ में शामिल कुछ असामाजिक तत्वों के उकसाने पर भीड़ उग्र हो गई और पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर व लाठी-डंडों से हमला कर दिया।इस हमले में 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए और एक सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने और आत्मरक्षा के लिए पुलिस को करीब चार राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here