रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सागुन सोहराय, गोहाल पूजा, गोवर्धन पूजा, बर्दखुटा और बांधना पर्व के अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि ये पर्व प्रकृति, पशुधन और झारखंड की समृद्ध लोक-संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सम्मान और आस्था के प्रतीक हैं।उन्होंने कामना की कि ये सभी पारंपरिक पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आएं। साथ ही झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक उत्सवों की पहचान आने वाली पीढ़ियों तक बनी रहे।




