अयोध्या धाम के दीपोत्सव का अद्भुत नजारा,30 लाख से अधिक दीयों की रोशनी, रामायण के प्रसंगों की अद्भुत आकृतियाँ उकेरी गईं

0
Ayodhya Dham

उत्तर प्रदेश :अयोध्या धाम में 10वें दीपोत्सव-2026 के दौरान ड्रोन कैमरे से रामनगरी की अद्भुत और विहंगम छटा देखने को मिली, जहाँ 30 लाख से अधिक दीयों की रोशनी के साथ 2,100 स्वदेशी ड्रोन ने आसमान को जगमगा दिया.सरयू तट और राम की पैड़ी के ऊपर 2,100 ‘मेड इन इंडिया’ ड्रोन के माध्यम से 15 मिनट तक रामायण के प्रसंगों, भगवान श्रीराम, हनुमान जी और राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की आकृतियाँ उकेरी गईं। अंत में ड्रोन द्वारा आसमान में ’10वां दीपोत्सव’ लिखा गया।अयोध्या के 56 घाटों पर एक साथ 30 लाख से ज्यादा दीप प्रज्वलित किए गए, जिनका ऊँचाई से लिया गया हवाई (एरियल) दृश्य पूरी नगरी को स्वर्ण आभा से दमकता हुआ दिखाता है.इस भव्य नजारे के साक्षी उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बने। इसके अलावा लता मंगेशकर चौक से लेकर राम मंदिर परिसर तक की गई लेजर शो और रंगीन रोशनी की सजावट ने हर किसी का मन मोह लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here