हजारीबाग: नगर निगम को 10 नवंबर तक छठ की तैयारिया पूरी करने का डीसी ने दिया निर्देश

0
hazaribagh dc

हजारीबाग के उपायुक्त (DC) हेमंत सती और पुलिस अधीक्षक (SP) अमन कुमार ने नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों और तालाबों का संयुक्त रूप से विस्तृत निरीक्षण किया है।उपायुक्त ने हुरहुरू स्थित जोड़ा तालाब और लंबा तालाब सहित विभिन्न प्रमुख जलाशयों का दौरा कर जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने शांति आश्रम के समीप नाली और ड्रेनेज की स्थिति की भी समीक्षा की।गहरे पानी वाले तालाबों और खतरनाक घाटों को चिह्नित कर वहां बैरिकेडिंग करने और सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु डीसी ने नगर निगम और संबंधित अधिकारियों को बैरिकेडिंग, एनडीआरएफ की तैनाती, स्वच्छता एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सभी तैयारियां 10 नवंबर तक पूर्ण करने का निर्देश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here