Uttar Pradesh : सोशल मीडिया पर धीरेंद्र शास्त्री का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे कथित तौर पर यह कहते नजर आ रहे हैं कि “भगवान राम के पांच पिता थे”।इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर साझा करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सख्त नाराजगी जताई।अखिलेश यादव ने इसे सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला प्रयास बताते हुए सरकार से धीरेंद्र शास्त्री के सभी आगामी कार्यक्रमों को तुरंत रद्द करने की मांग की है।इससे ठीक पहले धीरेंद्र शास्त्री का भगवान कृष्ण को लेकर भी एक बयान आया था,उस बयान पर भी काफी विवाद हुआ था, जिसके बाद उन्होंने स्पष्टीकरण देते हुए माफी मांगी थी और कहा था कि उनका इरादा किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाना नहीं था। राम और कृष्ण पर धर्मेन्द्र शास्त्री द्वारा की गई की टिप्पणी की आलोचना करते हुए अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा, “ये सनातन विरोधी किसके कहने पर सक्रिय है। पहले भगवान कृष्ण के बारे में विवादित वीडियो आया अब भगवान राम के पिता के बारे अभद्रता की बात प्रसारित हो रही है। इसके राजनीतिक आकाओं को ये सब मंजूर होगा, हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं है।सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के अपराध में इसके सभी कार्यक्रम रद्द किये जाएं। अब सच्चे सनातनी इनकी पर्ची लिखेंगे।”



