रांची : ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान आज रांची स्थित पुराने बिरसा मुंडा जेल परिसर (भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान एवं संग्रहालय) में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।यह यात्रा मोराबादी मैदान स्थित बापू वाटिका (गांधी प्रतिमा) से शुरू होकर पुराना बिरसा मुंडा जेल परिसर (जेल चौक) तक पहुंची, जिसमें रांची महानगर और रांची पूर्वी व पश्चिमी जिला के हजारों कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाई। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री आदित्य प्रसाद साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।




