हजारीबाग: दो दिन पहले हुई झड़प को लेकर संसद-विधायक ने एसपी से की मुलाकात

0
manish jaiswal

हजारीबाग के खिरगांव में दो दिन पूर्व उत्पन्न विवाद के बाद दो समुदायों के बीच हुई आपसी झड़प के मामले को लेकर हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल और भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह के साथ विधायक प्रदीप प्रसाद ने हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार से मुलाकात किया।विधायक प्रदीप प्रसाद ने बताया कि सोशल मीडिया पर मुलाकात की जानकारी देते हुए बताया है कि दो दिन पूर्व गाने बजाने को लेकर हुई उत्पन्न झड़प में विस्तृत जानकारी ली तथा पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्षता और गंभीरता से जांच करने का आग्रह किया। इस मामले में किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए और जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है, उसके विरुद्ध साक्ष्यों एवं कानून के आधार पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।निर्दोष लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाए, वहीं वास्तविक दोषियों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाना चाहिए। कानून का पालन करते हुए सभी के साथ निष्पक्ष व्यवहार किया जाए, ताकि आम जनता का पुलिस-प्रशासन पर विश्वास बना रहे।वर्तमान में क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए रखे और मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए कानून के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो तथा क्षेत्र में शांति बना रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here