एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीत लौटीं झारखण्ड की बेटियां सीएम ने मिठाई खिलाकर दी बधाई

0
hemant soren

रांची :मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की झारखंडी बेटियों—कप्तान सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग एवं दीपिका सोरेंग—ने मुलाकात की।मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।उन्होंने कहा कि झारखंड की बेटियों की यह स्वर्णिम सफलता राज्य और देश के लिए गौरव की बात है। उनकी प्रतिभा, मेहनत और अदम्य जज्बा युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here