रांची:35 दुर्गा समितियों के साथ डीसी-एसपी ने की बैठक

0
ranchi dc manjunath bhajantri

रांची: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक रांची राकेश रंजन आज धुर्वा स्थित मेफ़ेयर बैंकेट हॉल राँची में जगन्नाथ नगरीय दुर्गा पूजा समिति, धुर्वा रांची द्वारा आयोजित बैठक में सम्मिलित हुए। इस बैठक में 35 दुर्गा समितियों ने भाग लिया।बैठक में विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में दुर्गा पूजा के सफल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री तथा वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने सभी दुर्गा पूजा समितियों के सदस्यों को जिला प्रशासन द्वारा दुर्गा पूजा के संबंध में जारी किए गए समस्त दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने पूजा समितियों को सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण, अग्नि सुरक्षा उपायों, विद्युत व्यवस्था की जांच, भीड़ नियंत्रण तथा पर्यावरण संरक्षण संबंधी सभी नियमों का कड़ाई से पालन करने को कहा। साथ ही दोनों अधिकारियों ने सभी दुर्गा पूजा समितियों से अपील की कि वे जिला प्रशासन के साथ पूर्ण समन्वय बनाए रखें तथा पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, ताकि दुर्गा पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण, भव्य एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।बैठक में जगन्नाथ नगरीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

इस दौरान अपर जिला दंडाधिकारी राँची धनंजय, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री गौरव गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक यातायात राकेश सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर पारस राणा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार रजत, शांति समिति सदस्य अजीत सहाय, जयसिंह यादव, रविंद्र सिंह, अध्यक्ष राजू रंजन, पवन कुमार सिंह, वार्ड पार्षद 40, सुचित्रा रानी, पूर्व पार्षद श्रीमती उर्मिला यादव, अशोक यादव, उमेश यादव, संरक्षक मंडली जीवेश सिंह सोलंकी, श्रीमती सुमन देवी पूर्व पार्षद वार्ड 39, राजन वर्मा, बादल सिंह, संजय मिनोचा, सहित संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here