फुटपाथ व्यवसायी के बीच कैनोपी छातों का वितरण,संजय सेठ ने कहा “5,000+ वितरण का लक्ष्य”

0
Sanjay Seth

राँची: आज राँची के ओ.टी.सी. ग्राउन्ड में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ की पहल पर रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के उपक्रम GRSE के CSR फंड के माध्यम से फुटपाथ दुकानदारों के बीच धूप एवं बारिश से बचाव हेतु Canopy Umbrella का वितरण किया गया।इस अवसर पर रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, विधायक सी पी सिंह , महापौर श्रीमती रोशनी खलखो , उप महापौर नीरज कुमार, भाजपा रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

संजय सेठ ने कहा “रेहड़ी-पटरी से जुड़े छोटे-छोटे फुटपाथ व्यवसायी हमारी भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। सब्जी, फल, जूस, चाय या अन्य छोटे व्यवसायों के माध्यम से ये मेहनतकश लोग सालभर सड़क किनारे अपना कारोबार कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं और अर्थव्यवस्था में भी योगदान देते हैं।धूप और बारिश में उन्हें होने वाली कठिनाइयों को देखते हुए, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा एवं माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी के मार्गदर्शन में मैंने रांची लोकसभा क्षेत्र के फुटपाथ व्यवसायियों को कैनोपी छाता उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है।इसी संकल्प की कड़ी में आज कैनोपी छातों का वितरण किया गया। यह छाता केवल धूप और बारिश से बचाव का साधन नहीं, बल्कि हमारे मेहनतकश फुटपाथ व्यवसायियों के सम्मान और स्वाभिमान को बढ़ाने का भी माध्यम है।रांची लोकसभा क्षेत्र में 5,000 से अधिक कैनोपी छातों के वितरण का लक्ष्य रखा है। मोदी सरकार हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ बने इन छोटे व्यवसायियों के सम्मान, सुविधा और उत्थान के लिए हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here