रांची:विधायक जयराम महतो ने करम पर्व के अवसर पर दो दिनों की सरकारी छुट्टी घोषित किए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने बताया कि 26 अगस्त 2025 को विधानसभा के शून्यकाल में उन्होंने करम परब के लिए कम से कम 3 दिनों की सरकारी छुट्टी देने की मांग उठाई थी।सरकार ने इस मांग पर संज्ञान लेते हुए इस वर्ष 22 और 23 सितंबर को दो दिनों की सरकारी छुट्टी घोषित की है। इससे पहले करम पर्व के लिए केवल एक दिन की छुट्टी मिलती थी।जयराम महतो ने कहा कि दो दिनों की छुट्टी मिलने से करम पर्व मनाने वाले लोगों को अपने पारंपरिक एवं सांस्कृतिक पर्व को पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाने का अधिक अवसर मिलेगा।उन्होंने कहा कि करम परब आदिवासी संस्कृति, प्रकृति और परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। विधानसभा में उठाई गई जनभावना से जुड़ी मांग पर सरकार द्वारा संज्ञान लेने और छुट्टी की अवधि बढ़ाने के लिए उन्होंने आभार जताया।




