रांची:बिरसा चौक पेट्रोल पंप के पास हथियार के साथ घूम रहे, तीन गिरफ्तार

0
ranchi police

रांची : रांची के बिरसा चौक स्थित इंडियन ऑयल इन्द्रप्रस्थ पेट्रोल पंप के पास हथियार के साथ किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे तीन आरोपियों को जगरनाथपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, 2 जिंदा गोलियां, खाली मैगजीन और 220 पल्सर बाइक बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश कुमार वर्मा उर्फ शिवा वर्मा, संदीप कुमार प्रसाद उर्फ दाबुस और रोहित कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तीनों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here