रांची: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने तथा उनके जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश द्वारा रातू रोड स्थित सुखदेव नगर थाना के सामने जनता फ्लैट कैंपस प्रांगण में आयोजित ”मेगा स्वास्थ्य शिविर” के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होकर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने मेगा स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाते हुए विभिन्न स्वास्थ्य जांच कराई।आदित्य साहू ने कहा, स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सेवा भावना का सुंदर उदाहरण है।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के अलावा विधायक सी सी सिंह, महापौर रोशनी खलखो, उप महापौर नीरज कुमार , महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीमा सिंह , अमित सिंह , रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू , पूर्व रांची महानगर अध्यक्ष सत्य नारायण सिंह , ललित ओझा, महामंत्री बलराम सिंह , सुबोध सिंह गुड्डू , सुखदेव नगर दक्षिणी मण्डल अध्यक्ष चंदन सिंह , राजू सिंह , रोमित नारायण सिंह , अभिषेक सिंह , श्रीमती कुमुद झा , अमन कुमार , अशोक कुमार मिश्रा , बैजु सोनी , मती सुमन देवी, पुनीत राम , श्रीमती नीतू सिंह , श्रीमती रानी मिश्रा सहित भाजपा के सम्मानित कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।




