रांची/जामताड़ा:स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया को लेकर चर्चा की। दोनों नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान किसी भी पात्र नागरिक का नाम उसकी पहचान, समुदाय या सामाजिक पृष्ठभूमि के आधार पर नहीं हटना चाहिए।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मुस्लिम, दलित, आदिवासी, पिछड़े और अन्य सभी वर्गों के पात्र नागरिकों के मताधिकार की रक्षा जरूरी है। यदि किसी पात्र मतदाता का नाम हटाने की प्रक्रिया होती है, तो उसे पारदर्शी तरीके से जांच और आपत्ति दर्ज कराने का पर्याप्त अवसर मिलना चाहिए।जामताड़ा में करीब 41 हजार मतदाताओं के नाम हटाए जाने की आशंका को लेकर भी डॉ. इरफान अंसारी ने चिंता जताई है। मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर जनता के बीच जाएगी और लोकतांत्रिक तरीके से हर पात्र नागरिक के अधिकार की रक्षा के लिए आवाज उठाएगी।




