रांची:प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के सेंट्रल कमेटी सदस्य असीम मंडल उर्फ आकाश को पश्चिम बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर झारखंड और ओडिशा सरकार ने कुल 2.20 करोड़ रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।असीम पर झारखंड का 1 करोड़ और ओडिशा का 1.20 करोड़ रुपये का इनाम था। पहले उसके सरेंडर करने की चर्चा थी, लेकिन पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की।असीम लंबे समय से झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों में माओवादी गतिविधियों से जुड़ा था और कई मुठभेड़ों व हमलों में उसका नाम सामने आया था।




