Ranchi : आगामी करमा पूजा के मद्देनजर रांची नगर निगम क्षेत्र के पूजा स्थलों एवं अखड़ा परिसरों में स्वच्छता, प्रकाश, सड़क, नाली, स्वास्थ्य सहित अन्य नागरिक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर आज महापौर रोशनी खलखो की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।महापौर ने सभी संबंधित शाखाओं को आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए पूजा समितियों एवं माननीय वार्ड पार्षदगण से समन्वय स्थापित कर स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप समयबद्ध तरीके से व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया,ताकि पर्व के दौरान नागरिकों एवं पूजा समितियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में सभी माननीय वार्ड पार्षदगण, अपर नगर आयुक्त श्री संजय कुमार, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।




