पटना:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को खास बनाने के लिए बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आम लोगों से अपील की है कि 17 सितंबर की शाम 6 से 7 बजे के बीच एक दीया जलाकर पीएम मोदी की लंबी आयु की कामना करें।इस अपील पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने तंज कसते हुए नितिन नवीन को बिहार की बाढ़ की स्थिति की याद दिलाई।पप्पू यादव ने कहा कि बिहार के 25 लाख परिवार बाढ़ से प्रभावित हैं और कई लोगों के घर डूब गए हैं। उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि 17 सितंबर को शाम 7 बजे से पहले बाढ़ प्रभावित लोगों के घरों के बाहर जाकर भी एक दीया जला दें, तो वे आभारी रहेंगे।उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “चमचई में इतना तो आप कर ही सकते हैं, इसका नित नए कीर्तिमान बनाइए।”


