साहेबगंज: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विसंगतियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राज्यव्यापी आंदोलन तेज हो गया है। इसी कड़ी में, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की अगुवाई में आज साहेबगंज सहित विभिन्न जिलों में उपायुक्त (DC) और पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालयों का जोरदार घेराव व प्रदर्शन किया गया।JPSC-JSSC परीक्षाओं में हुई धांधली की CBI जांच एवं शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर दर्ज फर्जी मुकदमों की अविलंब वापसी की मांग की गई.इस दौरान पूर्व विधायक अनंत ओझा , लोबिन हेम्ब्रम सहित जिले के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




