गुवा गोलीकांड के शहीदों को सीएम हेमंत सोरेन ने किया नमन, बोले- वीरों का संघर्ष और सपना सदैव जीवित रहेगा

0
hemant soren

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुवा गोलीकांड के शहीदों सहित झारखंड आंदोलन और जल, जंगल, जमीन तथा अधिकारों की लड़ाई में बलिदान देने वाले सभी वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि झारखंड की धरती हमेशा से अपने अधिकारों और अस्मिता के लिए संघर्ष करने वाले वीरों की धरती रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि गुवा गोलीकांड के शहीदों से लेकर झारखंड आंदोलन के अनगिनत वीरों तक, इस माटी के वीर-वीरांगनाओं ने अपने प्राणों की आहुति देकर झारखंड की अस्मिता और अधिकारों की रक्षा की। इन वीरों का संघर्ष और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।हेमंत सोरेन ने कहा कि जिन वीर पुरखों ने झारखंड और झारखंडियों के हक के लिए पूरी शिद्दत के साथ संघर्ष किया, वे आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका संघर्ष, उनकी कुर्बानी और उनका सपना सदैव जीवित रहेगा।उन्होंने गुवा गोलीकांड के शहीदों समेत झारखंड के सभी वीर शहीदों को शत-शत नमन करते हुए कहा कि उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा, “गुवा गोलीकांड के वीर शहीद अमर रहें! झारखंड के वीर शहीद अमर रहें! जय झारखंड!”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here