गिरिडीह। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज गिरिडीह स्थित दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन को अत्यंत दुखद और अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा परिजनों को इस कठिन घड़ी में दुख सहने की शक्ति देने की कामना की।मरांडी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं।




