Ranchi। करीब 15 दिनों के बाद अपने घर मानटांड, तोपचांची पहुंचे डुमरी विधायक जयराम महतो ने रक्षाबंधन का पर्व अपनी बहनों के साथ मनाया। इस अवसर पर बहनों ने उनकी कलाई पर प्रेम, स्नेह और विश्वास की राखी बांधी।रक्षाबंधन के मौके पर जयराम महतो ने कहा कि बहनों की कलाई से बंधी राखी उनके लिए महज एक धागा नहीं, बल्कि मुश्किलों से लड़ने की ताकत और जीवन में आगे बढ़ने का हौसला है। उन्होंने कहा कि यह पवित्र रिश्ता हमेशा यह एहसास कराता है कि बहनें हर परिस्थिति में अपने भाई के साथ खड़ी रहती हैं।उन्होंने कहा, “अब हर चुनौती का सामना करूंगा और कभी हार नहीं मानूंगा।” उन्होंने अपनी बहनों के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें ढेर सारा प्यार, आशीर्वाद और अनंत खुशियों की शुभकामनाएं दीं।जयराम महतो ने ईश्वर से प्रार्थना की कि भाई-बहन का यह पवित्र रिश्ता हमेशा मजबूत बना रहे। साथ ही उन्होंने सभी लोगों को रक्षाबंधन की बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं दीं।




