बेबी महतो:जयराम महतो गिरफ्तार हुए या गई विधायकी, तो झारखंड में बड़ा आंदोलन होगा

0
baby mahto

Ranchi : झारखंड पुलिस एसोसिएशन द्वारा विधायक जयराम महतो की 5 दिनों के भीतर गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दिए जाने के बाद JLKM ने यह कड़ा रुख अपनाया है।झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की केंद्रीय नेत्री बेबी महतो ने चेतावनी दी है कि यदि डुमरी विधायक जयराम महतो को गिरफ्तार किया गया या उनकी विधायकी को प्रभावित करने वाली कोई भी कार्रवाई हुई, तो पार्टी राज्य का सबसे बड़ा आंदोलन करेगी।बेबी महतो ने वायरल ऑडियो विवाद पर पुलिस प्रशासन को घेरते हुए कहा कि केवल कटा-छँटा हिस्सा वायरल किया गया है। उन्होंने पूरे 11 मिनट का मूल ऑडियो और उस समय के संबंधित CCTV फुटेज को सार्वजनिक करने की मांग उठाई है।प्रेस वार्ता के दौरान JLKM नेताओं ने पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोलते हुए बेबी महतो ने कहा, अभी चोरों से नहीं वर्दी की आड़ में गुंडागर्दी करने वालों से पब्लिक को डर लगता. आम लोगों के खिलाफ सख्ती दिखाई जाती है, लेकिन पुलिसकर्मियों पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच नहीं होती. क्या तनख्वाह से पेट नहीं भरता, जो रिश्वत की जरूरत पड़ रही है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here