ईद-ए-मिलाद-उन-नबी: हेमंत सोरेन, पीएम और राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं

0
hemant soren

रांची/नई दिल्ली: ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने इस अवसर पर शांति, एकता, सद्भाव और समाज के प्रति सेवा की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।इन संदेशों में शांति, भाईचारे, करुणा और सामाजिक एकजुटता को प्रमुखता दी गई।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की सभी को दिली मुबारकबाद देते हुए कहा कि सभी लोग स्वस्थ और खुशहाल रहें, यही उनकी कामना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि मिलाद-उन-नबी का यह अवसर समाज में एकता और खुशियां बढ़ाने वाला साबित होगा। प्रधानमंत्री ने दया और समाज के प्रति योगदान की भावना को हमेशा मार्गदर्शक बनाए रखने का आह्वान किया।

वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व पैगम्बर मुहम्मद (स.) के उपदेशों को स्मरण करने का अवसर है।राष्ट्रपति ने कहा कि पैगम्बर मुहम्मद (स.) की शिक्षाएं लोगों को सदाचार और कर्तव्य की भावना अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने सभी से उनके जीवन के उच्च आदर्शों से प्रेरणा लेकर एक समावेशी और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here