भाजपा नेताओं ने की CO से मांग ‘छात्रों पर मुकदमे वापस लिया जाए’

0
cp singh

रांची: JPSC एवं JSSC-CGL परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में छात्रों द्वारा किए गए पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान रांची सदर CO द्वारा छात्रों पर की गई कार्रवाई और दर्ज मुकदमे को लेकर नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने CO से मुलाकात की।मुलाकात के दौरान बाबूलाल मरांडी ने पूरे मामले पर पुनर्विचार करने की मांग करते हुए कहा कि छात्रों पर मुकदमे में लगाए गए गलत आरोपों एवं धाराओं को वापस लिया जाए। उन्होंने छात्रों पर हमला और बदसलूकी करने वाले सत्ताधारी पक्ष से जुड़े लोगों के खिलाफ भी अविलंब मामला दर्ज करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों के साथ अन्याय किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। सरकार को छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगों का समाधान करना चाहिए।इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीनदयाल प्रकाश, विधायक सी.पी. सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह सहित रांची महानगर भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here