केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर NEET परीक्षा से जुड़े छात्र आंदोलन पर सदन में चर्चा कराने का आग्रह किया है। अमित शाह ने मिडिया से बात करते हुए कहा,मैं सत्र शुरू होने के बाद से नियमित रूप से संसद आ रहा हूँ। मैं संसद में हर प्रश्न का उत्तर देने के लिए तैयार हूँ, लेकिन विपक्ष चर्चा ही नहीं होने देना चाहता। अब जनता तय करे कि भाग कौन रहा है।विपक्ष आज दोपहर 3 बजे तक लोकसभा अध्यक्ष को पत्र दे। हम आज दोपहर 3 बजे से कल दोपहर 3 बजे तक इस विषय के सभी पहलुओं पर चर्चा के लिए तैयार हैं। मैं सदन में उपस्थित रहूँगा, सभी सदस्यों की बात सुनूँगा और हर बिंदु का उत्तर दूँगा।सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। मैं इस विषय पर यह भी चर्चा करने के लिए तैयार हूँ कि विपक्ष चर्चा क्यों नहीं होने देना चाहता।माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली NDA सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार है। आवश्यकता केवल इतनी है कि विपक्ष संसद को सुचारु रूप से चलने दे।




