झामुमो: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री जैसे प्रतिष्ठित पद की शोभा…आप एक दलाल का साथ दे रहे हैं

0
sanjay seth

रांची: झारखंड के रांची में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के बीच न्यूज़18 इंडिया के वरिष्ठ पत्रकार अमन चोपड़ा को झारखंड पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें पुलिस पत्रकार के पास पहुंचती जब वे ब्रेकफास्ट कर रहे होते। मामले पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है.

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और भाजपा सांसद संजय सेठ का कहना है कि News18 के वरिष्ठ संपादक अमन चोपड़ा नाश्ता कर रहे थे, तभी रांची पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई। संजय सेठ ने सवाल उठाया कि छात्रों के आंदोलन को कवर करना कब से अपराध हो गया और क्या सत्ता से सवाल पूछना लोकतंत्र के खिलाफ है।संजय सेठ ने झारखंड सरकार पर असहमति की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और छात्रों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने पत्रकारों को सच दिखाने और छात्रों को अपनी बात रखने का अधिकार देने की बात कही।

वहीं, झामुमो ने संजय सेठ के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। पार्टी ने सोशल मीडिया पोस्ट में सेठ पर एक व्यक्ति का समर्थन करने का आरोप लगाया और कहा कि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री जैसे संवैधानिक पद की गरिमा का सम्मान किया जाना चाहिए। झामुमो ने संबंधित व्यक्ति के ICU में बिना स्वास्थ्य सुरक्षा और अनुमति प्रवेश करने का भी आरोप लगाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here