सीएम: हमारा उद्देश्य केवल जांच नहीं, बल्कि मेरे युवा साथियों को concrete solution देना है

0
hemant soren

रांची | छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया से बातचीत की.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, “आज हमने राज्यपाल से मुलाकात की और वर्तमान परिस्थितियों पर हमने चर्चा की…उनका कहना है कि ये राष्ट्रीय समस्या दिख रही है…कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट और स्थिति की जानकारी पूरी तरह से लेने की आवश्यकता है। कई लोग जेल जा चुके हैं, कई लोगों के यहां जांच एजेंसी द्वारा छापा कर रही है। कुल मिलाकर पूरी मजबूती से एजेंसी अपने काम में लगी है। मुझे लगता है कि इस विषय पर हम पुख्ता समाधान के साथ निर्णय लेंगे…सरकार के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। मुझे लगता है सभी लोग अपनी बात रख सकते हैं। उनके विषय हमारे संज्ञान में हैं। सरकार उनकी बातों को गंभीरता से लेगी।”

मुख्यमंत्री ने कहा है कि, मेरे युवा साथियों की चिंताएँ हमारे लिए अत्यंत गंभीर विषय हैं। पेपर लीक का विषय केवल झारखंड का नहीं है, बल्कि देश के अनेक राज्यों के युवाओं के सामने यह एक बड़ी राष्ट्रीय समस्या बन चुका है।हमारी सरकार इस मामले पर पूरी गंभीरता के साथ काम कर रही है। संबंधित एजेंसियाँ दिन-रात जांच कर रही हैं और दोषियों को जेल भी भेजा रहा है।लेकिन हमारा उद्देश्य केवल जांच करना नहीं, बल्कि मेरे युवा साथियों को concrete solution देना है।झारखंड सरकार के दरवाजे हमेशा सभी के लिए खुले रहते हैं। जिन छात्रों या अभ्यर्थियों की कोई भी मांग या सुझाव है, वे अपनी बात राज्य सरकार के समक्ष रख सकते हैं। मेरे युवा साथियों की प्रत्येक बात को पूरी गंभीरता से सुना जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here