रांची:झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को खेल विभाग के अधिकारियों और सैन्य अधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान खेल सचिव, खेल निदेशक एवं सेना के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को 26 जुलाई से रांची में आयोजित होने वाले 135वें डूरंड कप 2026 के उद्घाटन समारोह और उद्घाटन मैच में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया।




