रांची:सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण,मरीजों और उनके परिजनों से डीसी ने व्यक्तिगत मुलाकात की

0
Ranchi DC

रांची:जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सदर अस्पताल रांची में चिकित्सा सुविधाओं को लगातार मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रहा है। इसी कड़ी में आज डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सीटी स्कैन, पैथोलॉजी, एमआरआई, शिशु वार्ड, ऑर्थोपेडिक वार्ड, ओपीडी तथा अन्य प्रमुख वार्डों का विस्तृत जायजा लिया। अस्पताल की समग्र व्यवस्थाओं — दवा उपलब्धता, स्टाफ की उपस्थिति, साफ-सफाई, मरीजों की सुविधा एवं बुनियादी ढांचे — का गहन निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

मरीजों एवं परिजनों से सीधी बातचीत

सदर अस्पताल में ईलाज करा रहे मरीजों और उनके परिजनों से डीसी ने व्यक्तिगत मुलाकात की तथा अस्पताल की सेवाओं के बारे में उनकी राय जानी। लगभग सभी मरीजों और परिजनों ने सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने बताया कि यहां डॉक्टर अच्छे हैं, ईलाज बेहतरीन है और निजी अस्पतालों की तुलना में बहुत कम खर्च में उत्तम सुविधाएं उपलब्ध हैं।

डायलिसिस मशीन: किडनी फेलियर के मरीजों के लिए उन्नत डायलिसिस सुविधा।
ईसीजी और ट्रेडमिल टेस्ट (ECG & TMT): हृदय संबंधी समस्याओं की सटीक जांच।

साथ ही सदर अस्पताल में इकोकार्डियोग्राफी, न्यूरो सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी, Nerve conduction test, EEG, Cath Lab within three months, PET SCAN IN COMING THREE MONTHS, Bone marrow transplant within 6 months उपलब्ध है।इसके अलावा, सदर अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं और रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत भी शीघ्र होने जा रही है, जो झारखंड के स्वास्थ्य ढांचे को नई ऊँचाई प्रदान करेगी।

सिविल सर्जन सदर ने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि आम नागरिकों को बिना आर्थिक बोझ के विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ। ये आधुनिक मशीनें और तकनीकें रांची और आसपास के क्षेत्रों के लाखों मरीजों के जीवन को बेहतर बनाएंगी।”

इस दौरान सहायक समाहर्ता रांची (आईएएस), सुश्री आस्था शरण, सिविल सर्जन सदर रांची, डॉ. प्रभात कुमार, एवं सदर अस्पताल के प्रमुख चिकित्सक, नजारत उप समाहर्ता रांची, डॉ. सुदेश कुमार, जिला जन संपर्क पदाधिकारी रांची, श्रीमती उर्वशी पांडेय एवं सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here