दुमका: झारखंड के दुमका जिले के मसलिया प्रखंड (सापाचा लखीबाद पंचायत) के रहने वाले निर्मल महतो का 8 साल का बेटा जीत ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहा है। उसके इलाज और तत्काल ऑपरेशन के लिए लगभग ₹5 लाख का खर्च बताया गया है।वर्तमान में जीत का इलाज तमिलनाडु के वेलोर स्थित सीएमसी (CMC) अस्पताल में चल रहा है, जहां डॉक्टरों ने उसकी जान बचाने के लिए जल्द से जल्द ऑपरेशन करने की सलाह दी है।पिता पेशे से एक दिहाड़ी मजदूर हैं ऐसे में उन्होंने इस कठिन परिस्थिति में सरकार से मदद की गुहार लगाईं है. सीएम हेमंत सोरेन ने मामले पर संज्ञान लेते हुए Dumka Dc को एक्स पर टैग किया और निर्देश जारी किए हैं.सीएम ने निर्देश में कहा,”उक्त मामले की जांच कर बेटे जीत महतो के इलाज हेतु गंभीर बीमारी, आदि योजना से मदद के लिए सर्वोचित कार्रवाई करते हुए सूचित करें।”




