नव नियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों ने किया शपथ ग्रहण,शामिल हुए राज्यपाल और सीएम

0
hemant soren

रांची : आज लोकभवन में आयोजित नव नियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों के शपथ ग्रहण समारोह में सीएम हेमंत सोरेन शामिल हुए।इस अवसर पर नवनियुक्त सूचना आयुक्त अनुज कुमार सिन्हा, अमूल्य नीरज खलखो , तनुज खत्री एवं शिवपूजन पाठक ने शपथ ग्रहण किया. नव नियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों को बधाई देते हुए सीएम ने कहा,सभी नव नियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।विश्वास है कि आप सभी पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित के मूल्यों को और सुदृढ़ करते हुए अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here