रामगढ़-बोकारो मार्ग पर सड़क हादसे में 8 की मौ*त,सीएम सोरेन ने जताया शोक

0

रामगढ़: रामगढ़-बोकारो मार्ग (NH-23) पर लारी-बरलौंग के पास गुरुवार देर रात करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार कोयला लदे ट्रक ने एक सवारी गाड़ी (पिकअप) को सामने से जोरदार टक्कर मार दी।गाड़ी में सवार सभी लोग बैंड-ताशा पार्टी के सदस्य थे जो एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। ये सभी बिहार के मुजफ्फरपुर में मुहर्रम जुलूस में ताशा बजाने के लिए जा रहे थे।घटनास्थल और अस्पताल पहुंचने तक 7 लोगों की मौत हो चुकी थी। वहीं, गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया था, जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिससे कुल मृतकों की संख्या 8 हो गई है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है。

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा,”रामगढ़-बोकारो मार्ग पर लारी-बरलौंग के पास सड़क हादसे में कल देर रात 7 लोगों के मरने की दुःखद खबर से मन व्यथित है.मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here