रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डोरंडा स्थित जैप वन ग्राउंड में आयोजित पारण परेड समारोह में शामिल होकर परेड का निरीक्षण किया।प्रशिक्षण में शहीद पुलिसकर्मियों के आश्रित भी शामिल हैं, जिन्हें अनुकंपा के आधार पर 12 माह का प्रशिक्षण दिया गया है। 4 डीएसपी, 336 आरक्षी (255 पुरुष, 81 महिला) प्रशिक्षण में शामिल हुए।सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षुओं (विभिन्न क्षेत्रों) को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि,प्रशिक्षण में 25% महिलाओं की भागीदारी सशक्त झारखण्ड की बदलती और मजबूत होती तस्वीर का प्रतीक है। झारखण्ड सरकार राज्य के हर क्षेत्र में महिला-पुरुष की समान और बराबर की भागीदारी के लिए प्रतिबद्ध है.हम पुलिस कर्मियों के बच्चों के लिए आधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त आवासीय विद्यालय स्थापित करने तथा पुलिस परिवारों के लिए विशेष स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास की दिशा में भी कार्य कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य है कि राज्य की सुरक्षा में दिन-रात समर्पित रहने वाले जवानों और उनके परिवारों को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और जीवन की सुविधाएं उपलब्ध हों। अलग से स्वास्थ्य सुविधा स्थापित करने का प्रयास है। निश्चित रूप से एक-एक करके हम अपनी मंजिलों तक पहुंचे, इसके लिए आपका भी और सरकार का भी प्रयास हो। आप सभी जवानों को बेहतरीन परेड के लिए शुभकामनाएं.




