कोलकाता : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (2026) के अवसर पर कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड पर आयोजित मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाग लिया। इस वर्ष के कार्यक्रम की मुख्य थीम “Yoga for Healthy Ageing” (स्वस्थ आयु के लिए योग) रखी गई है, जो बढ़ती उम्र के साथ सक्रिय और गरिमापूर्ण जीवन जीने पर केंद्रित है.उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,”हमारा लक्ष्य यह होना चाहिए कि हम 20 साल की तुलना में 40 साल की उम्र में ज्यादा लचीले हों, 30 साल की तुलना में 50 साल की उम्र में ज्यादा ऊर्जावान हों और 50 साल की तुलना में 70 साल की उम्र में लाइफस्टाइल बीमारियों (Lifestyle Diseases) से लड़ने में ज्यादा सक्षम हों।”


