राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की हार पर RJD ने कांग्रेस को बताया धोखेबाज

0
jharkhand rjd

रांची: झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा की हार के बाद महागठबंधन के सहयोगी दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस ने अपनी हार के लिए राजद और CPI(ML) पर धोखा देने का आरोप लगाया है, जबकि राजद ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पलटवार किया है।राजद विधायक सुरेश पासवान ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने पहले बिहार में और अब झारखंड में सहयोगी दलों के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कांग्रेस प्रभारी के. राजू को पार्टी से हटाने की मांग भी की। पासवान ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के दौरान कई ऐसे संकेत मिले, जिनसे कांग्रेस की भूमिका पर सवाल उठते हैं। उन्होंने दावा किया कि मतदान के दिन सदन में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा और निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी को एक ही मेज पर नाश्ता करते देखा था।वहीं, राजद के मंत्री संजय प्रसाद ने कांग्रेस के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि राजद और CPI(ML) की राजनीतिक विचारधारा स्पष्ट है और वे कभी भी भाजपा-आरएसएस के साथ समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने कहा,“RJD और CPI(ML) मरना पसंद करेंगे, लेकिन कभी भी BJP-RSS से समझौता नहीं करेंगे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here