झारखंड: पुलिस ने शुक्रवार को बताया है कि झारखंड में आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो महिलाएं और दो साल का एक बच्चा भी शामिल है।इन आठ लोगों में से तीन की मौत हजारीबाग जिले में हुई, जबकि बाकी मौतें पलामू, लोहरदगा, रामगढ़, पश्चिमी सिंहभूम और गोड्डा जिलों में हुईं।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “पिछले 24 घंटों में राज्य के छह जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई।”
झारखंड में मौसम विभाग (IMD) ने सक्रिय मानसून और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव के कारण 24 जून तक पूरे राज्य में बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। 24 जून तक सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.




