गिरीडीह: आज गिरीडीह में झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति द्वारा आयोजित बूथ सम्मेलन सह BLA-2 प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधायक कल्पना सोरेन शामिल हुई। इस अवसर पर उपस्थित सभी समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर जनसंपर्क को और प्रभावी बनाने तथा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। कल्पना सोरेन ने कहा है कि झारखण्ड की पहचान, अधिकार और लोकतांत्रिक भागीदारी की रक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।हर मतदाता का नाम सूची में सुनिश्चित करना केवल एक प्रक्रिया नहीं बल्कि संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों को सुरक्षित रखने का संकल्प है।जब जनता का अधिकार सुरक्षित रहता है, तभी लोकतंत्र मजबूत होता है। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि राज्य के किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से न कटे और उसकी लोकतांत्रिक भागीदारी अक्षुण्ण बनी रहे।जनता के अधिकारों की रक्षा हमारी प्राथमिकता है।




