हजारीबाग:आज झील परिसर स्थित एम्फीथिएटर में बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत मनरेगा एवं जेएसएलपीएस द्वारा आम उत्सव सह बागवानी मेला आयोजित किया गया।हजारीबाग में आयोजित आम उत्सव सह बागवानी मेले में सखी मंडल की महिलाओं ने आम एवं आम आधारित उत्पादों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त हेमन्त सती एवं उप विकास आयुक्त रिया सिंह और महापौर (मेयर) अरविंद राणा ने किया। मेले का उद्देश्य किसानों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना था।जिले के विभिन्न प्रखंडों के किसानों, आम उत्पादकों एवं स्वयं सहायता समूहों ने आम तथा आम से बने उत्पादों के स्टॉल लगाए। मेले का उद्देश्य उत्पादकों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना एवं बागवानी को प्रोत्साहित करना है। आम उत्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।




