सीएम सोरेन की विजन से उपजी बिरसा ग्राम योजना से 2.15 लाख ग्रामीण परिवारों को मिला स्थायी रोजगार

0
Hemant soren

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विजन से उपजी बिरसा हरित ग्राम योजना इतिहास रच रहा है।सिमडेगा के महिला स्वयं सहायता समूहों (SHG) द्वारा उत्पादित आम्रपाली आम की पहली व्यावसायिक खेप यूनाइटेड किंगडम (लंदन) निर्यात की गई है.महिला समूहों द्वारा कुल 1322 किलोग्राम आम्रपाली आम को अंतर्राष्ट्रीय बाजार (लंदन) भेजा गया है.इन आमों का उत्पादन मुख्य रूप से बिरसा हरित ग्राम बागवानी योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं द्वारा किया गया है.यह वैश्विक कामयाबी JSLPS के महिला जागृति समूह और बेउरा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी (FPO) के संयुक्त प्रयासों से संभव हुई है. राज्य सरकार का कहना है कि 1.86 लाख एकड़ में फैले इस आम बागवानी के साम्राज्य से राज्य में 2.15 लाख ग्रामीण परिवारों को योजना से स्थायी रोजगार मिला है।सिमडेगा डीसी कंचन सिंह ने सीएम हेमंत सोरेन के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना की है, “माननीय मुख्यमंत्री महोदय के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया एक मजबूत कदम lसिमडेगा जिले के लिए गर्व का क्षण l”

इसके अलावा राँची के विभिन्न प्रखंडों में सखी मंडल से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं FPCs के माध्यम से आम बिक्री स्टॉल लगाकर BHGY के तहत उत्पादित आमों की बिक्री कर रही हैं। अब तक ₹3.9 लाख के आम बिक चुके हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here