रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री को कल (11 जून) दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेंगे। बैठक में केंद्र और राज्यों के बीच विकास योजनाओं, आर्थिक प्रगति तथा विभिन्न नीतिगत मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।मुख्यमंत्री राज्य से जुड़े अहम विषयों और विकास संबंधी प्रस्तावों को भी बैठक में रख सकते हैं।




