गिरिडीह:किसानों की मेहनत को मिलेगा उचित मूल्य, आम्रपाली आम प्रदर्शनी एवं बिक्री स्टॉल का शुभारंभ

0
DC Ramniwas Yadav

गिरिडीह: उपायुक्त रामनिवास यादव एवं उप विकास आयुक्त, श्रीमती स्मृता कुमारी ने संयुक्त रूप से बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत आम उत्पादकों एवं ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए समाहरणालय परिसर में आम्रपाली आम के विशेष स्टॉल का शुभारंभ किया.

बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम उत्पादकों को मिलेगा बेहतर बाजार

जिला प्रशासन, गिरिडीह द्वारा बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत आम उत्पादकों एवं ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए समाहरणालय परिसर में आम्रपाली आम के विशेष स्टॉल का शुभारंभ किया गया। स्टॉल का विधिवत उद्घाटन उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, श्री रामनिवास यादव एवं उप विकास आयुक्त, श्रीमती स्मृता कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने स्टॉल का अवलोकन कर आम की गुणवत्ता एवं विपणन व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बिरसा हरित ग्राम योजना से जुड़े लाभुक किसानों एवं उत्पादकों को उनके उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराया जाए ताकि उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here