परिमल नथवाणी के नामांकन रद्द की मांग,विधानसभा के बाहर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

0
dipika pandey singh

रांची: आज झारखण्ड में कांग्रेस द्वारा परिमल नथवाणी के नामांकन के खिलाफ विधानसभा के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया गया. यहाँ विरोध प्रदर्शन राज्यसभा चुनाव में भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवाणी के नामांकन पत्र में गंभीर अनियमितताओं के विरोध में तथा नामांकन रद्द करने की मांग को लेकर था.कांग्रेस का कहना है कि भाजपा के लिए लोकतंत्र जनता के विश्वास का नहीं, सत्ता के खेल का नाम है। मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के दौरान आनन-फानन में नामांकन रद्द कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कलंकित किया गया, और अब झारखंड में प्रधानमंत्री मोदी के एक धनाढ्य करीबी को पिछड़े दरवाज़े से राज्यसभा भेजने के लिए हर तरह की जोड़-तोड़ की जा रही है।कांग्रेस के अनुसार,परिमल नथवाणी के नामांकन पत्र में कई गंभीर त्रुटियाँ और तथ्य छिपाने के आरोप सामने आए हैं, जिनमें प्रमुख रूप से—आधिकारिक दस्तावेजों में नाम “परिमल नथवाणी” दर्ज है, जबकि नामांकन पत्र में “नथवाणी परिमल” लिखा गया है। शपथ-पत्र में उन कंपनियों एवं व्यावसायिक संस्थाओं की जानकारी नहीं दी गई है, जिनमें वे वर्तमान में निदेशक (Director) के रूप में कार्यरत हैं। चुनावी हलफनामे (Form-26) के कई अनिवार्य कॉलम अधूरे या खाली छोड़े गए हैं।लंबित व्यावसायिक एवं दीवानी मामलों/नोटिसों की पूर्ण जानकारी भी शपथ-पत्र में दर्ज नहीं की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here