नीरा यादव के निजी चालक की ह*त्या पर रघुबर दास”विधायक के फोन के बाद भी पुलिस का ढीला रवैया,चिंताजनक”

0
raghubar das

कोडरमा: बुधवार देर रात जमीन विवाद में कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव के निजी चालक राजकुमार यादव की ह*त्या के बाद उनके शव के साथ परिजनों ने कोडरमा थाना के सामने रांची-पटना रोड को जाम कर दिया। गुरूवार को सुबह 6:30 बजे से लगभग सुबह 8:45 बजे तक रांची पटना मुख्य मार्ग जाम रहा और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पडा.प्रदर्शनकारियों ने हत्या के सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा की मांग की है. साथ ही आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग भी की गई. एसडीओ निर्मल सोरेन, डीएसपी अरविंद कुमार व अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति नियंत्रित की. पुलिस के अनुसार, मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

पूर्व सीएम रघुबर दास ने मामले पर कहा, कोडरमा की विधायक श्रीमती नीरा यादव जी के चालक श्री राजकुमार यादव जी की निर्मम हत्या राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को बयान कर रही है। उनके परिजनों के साथ भी हिंसक कार्रवाई की गई। विधायक के फोन करने के बाद भी पुलिस का रवैया ढीला ढाला रहा, जो चिंताजनक है।राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन त्वरित कार्रवाई करे तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाए।दिवंगत राजकुमार यादव जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here