रांची:सिल्ली के रामडेरा में लगभग ₹50 करोड़ की लागत से निर्मित विद्युत ग्रिड पिछले एक वर्ष से बनकर तैयार है, लेकिन अब तक इसका संचालन प्रारंभ नहीं हो सका है। आज सांसद संजय सेठ ने ग्रिड का निरीक्षण किया तथा मौके पर बिजली विभाग के सीएमडी से दूरभाष पर बातचीत कर इसे अविलंब शुरू करने को कहा।सांसद संजय सेठ ने कहा है कि इस ग्रिड के चालू होने से सिल्ली एवं आसपास के क्षेत्रों में वर्षों से चली आ रही बिजली संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान होगा और हजारों उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। इस महत्वपूर्ण परियोजना की शुरुआत तात्कालीन मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी के कार्यकाल में की गई थी। जनहित से जुड़े हर महत्वपूर्ण विषय पर मैं निरंतर प्रयासरत हूं और क्षेत्र की जनता को शीघ्र इसका लाभ मिले, इसके लिए हर स्तर पर पहल जारी रहेगी।
Home Uncategorized हजारों उपभोक्ताओं को मिलेगी निर्बाध बिजली,सिल्ली के रामडेरा में विद्युत ग्रिड बनकर...




