गाजियाबाद: सूर्यप्रताप ह*त्याकांड में मुख्य आरोपी असद का एनकाउंटर

0
Suryapratap Murder Case

गाजियाबाद: 17 वर्षीय सूर्य प्रताप चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद का गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एनकाउंटर हो गया। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में घायल हुए असद को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।पुलिस को सूचना मिली थी कि असद अपने एक दोस्त से पैसे लेने के लिए खोड़ा आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की। पुलिस का दावा है कि जब असद अपने साथी के साथ बाइक पर वहां पहुंचा तो उसे रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें असद घायल हो गया। इस दौरान एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हुआ।मौके से पुलिस ने एक पिस्टल और बाइक बरामद की है। उधर, मृतक सूर्य प्रताप चौहान की मां सरोज ने मांग की है कि बाकी आरोपियों पर भी कड़ी कार्रवाई हो, उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here