सड़क हादसे में पति की मौ*त,सीएम के निर्देश के बाद परिवार को मिला एक साल से रुका हुआ मुआवजा

0
cm hemant soren

देवघर के मधुपुर प्रखंड के बिल्ली गांव की गौरी देवी पिछले एक साल से सरकारी सहायता की आस में थी। दो मासूम बच्चों के साथ गौरी देवी प्रशासनिक पहल और सरकारी मदद का इंतजार कर रही थी। मामले पर सीएम हेमन्त सोरेन की नजर जैसे ही पड़ी उन्होंने बिना देरी किए निर्देश जारी कर दिए.पति मंटू मांझी की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवार के खाते में अब एक लाख रुपये की राशि हस्तांतरित की जा रही है। देवघर डीसी ने सीएम को सूचित किया है कि गौरी देवी के परिवार हेतु अबुआ आवास एवं सर्वजन पेंशन स्वीकृत की जा चुकी है। साथ ही स्पॉन्सरशिप व कौशल विकास योजनाओं से आच्छादित किया जा रहा है। प्रकरण में हुई लापरवाही हेतु अंचलाधिकारी, सारठ से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इसके अलावा देवघर डीसी ने बताया गौरी देवी के परिवार को विभागीय प्रावधानों के आलोक में आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु (एक लाख रुपये मात्र) की मुआवजा राशि हेतु प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है। यह राशि सीधे परिवार के खाते में हस्तांतरित की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here