कावेरी होटल के मालिक लव भाटिया की मौ*त,कारण अस्पष्ट

0
kaveri hotel

रांची : शहर के चर्चित कारोबारी एवं कैपिटल हिल और कावेरी होटल के संचालक आशीष भाटिया के पुत्र लव भाटिया उर्फ अभिमन्यु भाटिया का गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उन्हें तत्काल लालपुर स्थित ऑर्किड अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने काफी प्रयास किए, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।लव भाटिया इससे पहले भी सुर्खियों में रह चुके थे। वर्ष 2009 में मेन रोड स्थित पंजाब स्वीट हाउस बंद कर घर लौटते समय अपराधियों ने उनका अपहरण कर लिया था। इस संबंध में उनके पिता आशीष भाटिया ने लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here