सीएम सोरेन: उत्तराखंड के पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी जी ने ईमानदारी और जनसेवा को सदैव सर्वोपरि रखा,निधन का समाचार अत्यंत दुःखद

0
CM Bhuvan Chandra Khanduri

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी जी का 19 मई 2026 को 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और देहरादून के मैक्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहाँ उन्होंने सुबह लगभग 11 बजे अंतिम सांस ली।उनके निधन की पुष्टि उनकी पुत्री और उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण और उनके सुपुत्र मनीष खंडूरी ने की है। उनके निधन से पूरे देश और राज्य के राजनीतिक व सैन्य गलियारों में शोक की लहर है। सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक, ”उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री भुवन चंद्र खंडूरी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।उन्होंने सार्वजनिक जीवन में सादगी, ईमानदारी और जनसेवा के मूल्यों को सदैव सर्वोपरि रखा। देश और समाज के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here