निर्भया कांड के 14 साल बाद भी दिल्ली का वही हाल,महिला से दु*ष्कर्म के बाद बस वालों ने सड़क पर फेंका

0
rape

दिल्ली: निर्भया कांड के 14 साल बाद भी महिला सुरक्षा मामले में दिल्ली का वही हाल है.दिल्ली से एक बार फिर झकझोर देने वाली घटना सामने आई है.पुलिस के अनुसार, यह महिला फैक्ट्री में काम करने के बाद रात में वापस अपने घर के लिए जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक स्लीपर बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने महिला को बस में खींच लिया। इसके बाद करीब सात किमी तक बस को दौड़ाते रहे और दोनों ने बारी-बारी से महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।पीड़ित महिला के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद दरिंदे रात में करीब दो बजे उसे सड़क पर फेंककर फरार हो गए। इसके बाद महिला ने थाने में दुष्कर्म की शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।दिल्ली पुलिस के अनुसार, आरोपी ड्राइवर सुदेश (30) और कंडक्टर अमन (26) को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ रानी बाग थाने में बीएनएस (BNS) की धारा 64(1), 70(1), 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल दिल्ली पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

कांग्रेस ने दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भाजपा पर निशाना साधा : दिल्ली में एक महिला के साथ चलती बस में गैंगरेप की घटना ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है।ये शर्मनाक घटना रानी बाग इलाके से सामने आई है। पीड़िता के मुताबिक- वह फैक्ट्री से काम कर घर लौट रही थी और उसने रास्ते में एक बस कंडक्टर से टाइम पूछा। इसी दौरान कंडक्टर ने महिला को बस में खींच लिया, जहां महिला के साथ दो घंटे तक आरोपियों ने दरिंदगी को अंजाम दिया। चलती बस में महिला मदद के लिए चिल्लाती रही, जान की भीख मांगती रही लेकिन आरोपियों ने उसकी एक न सुनी, उल्टा बेरहमी से मारपीट भी की। आखिर में आरोपियों ने महिला को गंभीर हालत में सड़क पर फेंक दिया। ये घटना देश की राजधानी में ध्वस्त कानून व्यवस्था के साथ महिला सुरक्षा के दावों की भी पोल खोलती है। दिल्ली में ‘डबल इंजन’ की सरकार है, लेकिन BJP महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम साबित हो रही है।शर्मनाक!!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here